ऑपरेशन ‘सवेरा’ के तहत थाना मण्डी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 220 ग्राम चरस सहित शातिर तस्कर गिरफ्तार


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन सवेरा’ के अंतर्गत थाना मण्डी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 220 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में परिक्षेत्र के तीनों जनपदों में “ऑपरेशन सवेरा — नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी के नेतृत्व में थाना मण्डी पुलिस टीम द्वारा 15 फरवरी 2026 को चेकिंग व गश्त के दौरान कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने जे.वी. जैन स्कूल के पीछे राज कॉलोनी के पास से अभियुक्त साकिब उर्फ मुन्ना पुत्र खलीक निवासी हुसैन बस्ती, थाना मण्डी, जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 220 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना मण्डी में मु0अ0सं0 57/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के अवैध कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक की गहन जांच की जा रही है। आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्त साकिब उर्फ मुन्ना के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानों में कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट तथा बीएनएस की धाराएं शामिल हैं।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, थाना मण्डी हेड कांस्टेबल 1237 मोनू भाटी, थाना मण्डी कांस्टेबल 1074 गौरव त्यागी, थाना मण्डी पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।


















