सहारनपुर

रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (अठावले)कि बैठक सम्पन्न 

केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. रामदास अठावले कि नितियों को जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प ज़िला अध्यक्ष नें रजनीश कुमार को कैराना लोकसभा अध्यक्ष ओर कुलवंत सिंह को उपाध्यक्ष किया मनोनीत  

 

शहरी चौपाल ब्यूरो फैय्याज अली आब्दी 

नानौता । ...क्षेत्र के ग्राम कल्लरपुर राजपूत के रविदात मंदिर प्रांगण में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता आरपीऊआई के जिला अध्यक्ष मदन भारती ने कि। कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सहारनपुर ज़िला अध्यक्ष मदन भारती नें कहा कि पार्टी भाजपा गठबंधन के साथ केंद्र एवं प्रदेश कि सरकार में साझीदार है ओर पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष राजयसभा में सदस्य होने के साथ साथ केंद्र सरकार में राज्यमंत्री के पद पर भी विराजमान हें। मदन भारती नें कहा कि इसी गठबंधन के बैनर तले पार्टी 2027 में प्रदेश कि कुछ सीटों पर चुनाव लड़ेगी ओर आने वाले समय में विधानसभा के अंदर पार्टी के विधायक जीत कर जाएंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत कर रहे शामली युवा प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष अमित कटारिया नें काँधाला में भू माफियाओ द्वारा हरिजन छात्रावास का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पार्टी छात्रावास को दबंगो के कब्ज़े से छुड़ाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ते हुए हरिजन छात्रावास को छुड़ाने का काम करेगी। कार्यक्रम के दौरान ज़िला अध्यक्ष मदन भारती नें रजनीश कुमार को कैराना लोकसभा अध्यक्ष एवं कुलवंत सिंह को उपाध्यक्ष मनोनित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अमित कुमार कटारिया नें किया। इस दौरान पार्टी ज़िला अध्यक्ष मदन भारती, कंवर पाल सिंह, कुलदीप कुमार, रजनीश कुमार, कुलवंत सिंह, प्रदीप कुमार,नाथीराम, मनोज कुमार, हरदीप कुमार,सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!