अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अंकुर गोयल ने एशियन चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण व कांस्य पदक


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। जनपद के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अंकुर गोयल ने एशियन राइफल ध् पिस्टल चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने सेंटर फायर 25 मीटर इवेंट में टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक तथा व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और जनपद का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के पश्चात सहारनपुर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके पिता एडवोकेट दिनेश कुमार गोयल, ताऊ चंद्रभान गोयल, पत्नी शबनम कुमारी, पुत्र ग्रैंड मास्टर प्रणव गोयल, पुत्र राघव गोयल, अमित छाबड़ा जी, शुभम शर्मा, विंदुल शर्मा, अमित मित्तल, विनोद आर्य एवं सहारनपुर के विख्यात निशानेबाज अमित पुंडीर, फैसल नवाब, मो उमर, अफजल अहमद, राव तल्हा फरहत, सैयद रेहान सहित समाज के सभी गणमान्य लोगों व खेल प्रेमियों द्वारा पुष्पवर्षा एवं शुभकामनाओं के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति नई प्रेरणा मिली है।


















