सहारनपुर

धूमधाम से मनाया गया उच्च प्राथमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव

स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं अन्य गतिविधियों से सबका मन मोहा

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। नागल विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुतुबपुर लबडौला वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सबका मन मोह लिया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला समन्वयक विकास, स्टेट रिसोर्स पर्सन सरफराज एवं कपिल दुआ ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया गया। तत्पश्चात जनपद स्तर पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में 10वां स्थान प्राप्त करने वाले विवेक तथा मीना मंच के अंतर्गत बाल समारोह में, कॉमिक्स निर्माण में मरयम साहिमा ने बालिकाओं की शिक्षा पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टीएलएम प्रदर्शनी व लर्निंग बाय डूइंग के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों को सम्मिलित कर अतिथियों के समक्ष बच्चो द्वारा बनाई गई शिक्षण सामग्री का प्रभावी प्रस्तुतीकरण किया गया। साथ ही बालिका गुनगुन व किरण ने शानदार देश भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। तत्पश्चात टीएलएम प्रदर्शनी में अतिथियों ने सभी छात्र-छात्राओं द्वारा स्वनिर्मित टीएलएम का अवलोकन कर बच्चों के बेहतरीन कार्य की प्रशंसा की। अतिथियों द्वारा टीएमएल मेले में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल करने वाले बच्चों को ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। पुरस्कृत होने वाले बच्चों में नमरा, इस्मीफैयाजा, विवेक, रूपाली सदफ, कृष्णा आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में अनेक विद्यालयों यथा राजकीय विद्यालय कुतुबपुर लबडौला, उच्च विद्यालय विद्यालय नलहेड़ा बुड्ढाखेड़ा , प्राथमिक विद्यालय कुतुबपुर लबडौला, प्राथमिक विद्यालय पंडौली के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कृपाल मलिक, संजीव कुमार, इंदु, राजेंद्र, आशीष शर्मा, नागराज, सारिका, निशांत अंजुम, अंजली, विक्रांत, राकेश, अनिल, संगीता, पूनम सहित समस्त स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!