रमजान एवं ईद तथा महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों के संबंध में शांति समिति की हुई बैठक
जिलाधिकारी ने धार्मिक गुरूओं से आस-पास स्थित मस्जिद में नमाज अदा करने की अपील शांति को भंग करने वालो को चिन्हित कर दें सूचना, होगी कार्यवाही: एसएसपी


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल ने रमजान माह एवं ईद के पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में शांति समिति के सदस्यों से समस्याओं एवं निराकरण संबंधी सुझाव लेते हुए अनुश्रवण किया गया। जिलाधिकारी श्री बंसल आज कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित शांति समिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। श्री बंसल ने कहा कि आपसी सौहार्द को बनाये रखते हुये मिलजुलकर एकदूसरे का सहयोग करते हुए पर्व को मनायें। यह क्षेत्र हमेशा से आपसी भाईचारा व गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल रहा है। सभी धर्म अमन और शांति का संदेश देते हैं। अगर कहीं पर कोई समस्या या विवाद है तो जिला प्रशासन को अवगत कराएं। समय रहते ही समस्या का उचित निस्तारण किया जाएगा। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे दूसरे की धार्मिक भावनाएं आहत हों। अनावश्यक रूप से कोई नई परंपरा न डालें। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि सभी अधिकारी अपनी अपनी जिम्मेदारियों का अच्छे से निर्वहन करें। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्बाध विद्युत एवं जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ साफ.सफाई की बेहतर व्यवस्था की जाए। मस्जिदों के आस.पास की साफ.सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से संवाद बनाकर रखें। इसके साथ ही अपने क्षेत्रों में निरीक्षण कर चल रही तैयारियों कों परखते रहें। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही पूर्ण करना सुनिश्चित करें जिससे पर्व सकुशल शांतिपूर्वक सम्पन्न हो सकें। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि थानास्तर पर समिति के सदस्यों एवं समाज के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ ही समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने धार्मिक गुरूओं के माध्यम से आस-पास स्थित मस्जिद में नमाज अदा करने अपील की तथा उन्होंने कहा कि परम्परागत तरीके से मनाये जाये त्यौहार इसके साथ ही उच्चतम न्यायालय के आवाज के दृष्टिगत दिये गये निर्देशों के अक्षरशः पालन करने को कहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने कहा कि शांति को भंग करने वालो को चिन्हित कर उनकी जानकारी पुलिस को दी जाये ताकि इन पर कार्यवाही की जा सके। उन्होंने सोशल मीडिया को लेकर कहा कि बिना सोचे समझे संदेश को फारवर्ड न करें। सभ्रान्तजनो अनुरोध किया कि नवयुवको को भी इस सम्बन्ध में जानकारी दी जाये। महाशिवरात्रि पर्व पर सभी शिवालयों में साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, बेरिकेटिंग एवं कैमरों की व्यवस्था दुरूस्त रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी आबकारी दुकानों पर कैमरे चालू रखने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने होलिका दहन की तैयारियों को लेकर समितियों से बात करने तथा स्थलों को निरीक्षण करने के निर्देश दिये। एसएसपी ने कहा कि इस बात का ध्यान रखें कि त्योहारों को इस प्रकार से मनाया जाए कि किसी अन्य को असुविधा न हो। बैठक में एसपी देहात सागर जैन, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व) सलिल कुमार पटेल, अपर नगर आयुक्त, नगर मजिस्टेªट कुलदीप सिंह, सभी उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा राजेश जैन, महेन्द्र तनेजा, ब्रित चावला, दलजीत कोचर, सरफराज खां, जामा मस्जिद प्रबंधक मौलवी फरीद, आमिर खान सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


















