सहारनपुर

कस्बे में बसपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बैठक हुई संपन्न

शहरी चौपाल ब्यूरो 

बेहट । बसपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो की एक बैठक कस्बे के मोहल्ला खालसा में संत रविदास मंदिर के प्रांगण में सम्पन्न हुई।जिसमें एस आई आर व बूथ कमेटी निर्माण कार्य को लेकर विचार- विमर्श किया गया।

शनिवार को कस्बे के मोहल्ला खालसा में स्थित संत रविदास मंदिर के प्रांगण में बैठक में बोलते हुए बसपा के बेहट विधानसभा प्रभारी वेदपाल गौतम ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी बूथ कमेटी का गठन करने के लिए प्रत्येक बूथ पर सभी लोगो की सहमति से बूथ तथा सेक्टर कमेटी का गठन करेंगे।पार्टी को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारियों की सदस्यता रसीद काटी जाएगी।विधान सभा सचिव ललित कुमार गौतम ने कहा कि सभी कार्यकर्ता 2027 के चुनाव की तैयारी में जुट जाये क्योकि बहन मायावती को प्रदेश की मुख्यमंत्री बनाना है। बैठक में मुख्य रूप से नव नियुक्त विधानसभा प्रभारी शिव कुमार व विधानसभा महासचिव रामेन्दर सिंह,चौधरी अल्ताफ,पवन,कवरपाल सिंह,विजयपाल,राजेंद्र, सिंह,सुरेंद्र कुमार,रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार ने की तथा संचालन मनीष कॉम्बोज ने किया।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!