सहारनपुर

रमज़ान से पहले गणपत सराय में नया ट्यूबवेल चालू, कई मोहल्लों को मिली पानी की राहत

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। रमज़ान माह से पूर्व गणपत सराय टालों वाला नया ट्यूबवेल चालू होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। पिछले करीब 15 दिनों से जमुनादास आर्य कन्या स्कूल के पास हसीना मस्जिद के समीप स्थित ट्यूबवेल खराब होने के कारण सराय गरीबा, चौक सोहराब खान, सरदार छड़ी वाली गलियां, गणपत सराय और पुरानी मंडी क्षेत्र में पेयजल संकट बना हुआ था।

पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर के प्रयासों तथा नगर निगम जलकल विभाग की टीम की मेहनत से गणपत सराय टालों के पास नए ट्यूबवेल को समय रहते चालू करा दिया गया। जानकारी के अनुसार इस ट्यूबवेल की बोरिंग 500 फीट से अधिक गहराई तक की गई है और इंटरकनेक्शन में लोहे की पाइपलाइन डलवाकर आसपास की जल लाइनों से जोड़ा गया है।

ट्यूबवेल शुरू होने के बाद संबंधित मोहल्लों में पानी दूसरी मंजिल तक बिना मोटर के पहुंचने लगा है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। क्षेत्रवासियों ने मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह, नगर आयुक्त शिपू गिरि, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, पार्षद मंसूर बदर एवं अवर अभियंता जल पंकज कुमार का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर दिलनवाज दिल्लू, महमूद, जावेद, जयपाल, शाह हारून जुबैरी, पप्पू अंसारी, सुहेल अंसारी, आमिर खान, काशिफ खान, मान खान, कमाल मलिक, शारिक अंसारी, सोनू जनसेवा, फारुक अंसारी, आलम सहित अनेक क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!