सहारनपुर

जनपद के थानों में डीजे व बैंक्वेट हॉल संचालकों की बैठक

ध्वनि प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर, । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना जनकपुरी थाना नगर कोतवाली थाना बिहारीगढ़ में क्षेत्र के ध्वनि यंत्र संचालकों (डीजे) एवं विवाह समारोह स्थल संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में ध्वनि प्रदूषण से संबंधित शासन द्वारा निर्धारित नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई तथा उनका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी ध्वनि यंत्र संचालक निर्धारित ध्वनि सीमा के भीतर ही संचालन करें और रात्रि में निर्धारित समय के बाद ध्वनि यंत्र पूर्णतः बंद रखें।

विवाह समारोह स्थल संचालकों को भी निर्देशित किया गया कि कार्यक्रमों के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित न हो। इसके लिए वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा सभी वैधानिक प्रावधानों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए।

पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जनहित एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!