सहारनपुर

बेहट में 150 ग्राम अवैध चरस के साथ युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन सवेरा के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

शहरी चौपाल ब्यूरो 

बेहट। कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को 150 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। शनिवार को कोतवाली पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पूर्वी यमुना नहर पुल के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 150 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।पकड़े गए युवक ने अपना नाम सुहेल कुरैशी पुत्र इमरान निवासी मोहल्ला कस्साबान बताया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी ने बताया कि आरोपी कहां से चरस लाता था और कहां आपूर्ति करता था, इस संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक महेश चंद, हेड कांस्टेबल राहुल राणा, हेड कांस्टेबल अनुज कुमार, कांस्टेबल बिट्टू तथा कांस्टेबल अभिषेक खोखर शामिल रहे।पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!