कस्बे में बसपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बैठक संपन्न, बूथ कमेटी गठन पर जोर


शहरी चौपाल ब्यूरो
बेहट। कस्बे के मोहल्ला खालसा स्थित संत रविदास मंदिर के प्रांगण में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर एवं बूथ कमेटी गठन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए बेहट विधानसभा प्रभारी वेदपाल गौतम ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर सभी लोगों की सहमति से बूथ व सेक्टर कमेटियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी को आर्थिक रूप से सशक्त करने के उद्देश्य से पदाधिकारियों की सदस्यता रसीद भी काटी जाएगी।
विधानसभा सचिव ललित कुमार गौतम ने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य बहन मायावती को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है, जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
बैठक में नव नियुक्त विधानसभा प्रभारी शिव कुमार, विधानसभा महासचिव रामेन्दर सिंह, चौधरी अल्ताफ, पवन, कवरपाल सिंह, विजयपाल, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार ने की तथा संचालन मनीष कॉम्बोज ने किया।



















