सहारनपुर

महाशिवरात्रि को लेकर कांवड़ मार्ग पर अलर्ट: एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा के कड़े निर्देश

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 
सहारनपुर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर ने शुक्रवार को कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कांवड़ मार्ग पर यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन, पुलिस पिकेट एवं ड्यूटी प्वाइंट सहित श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु की गई तैयारियों का गहनता से अवलोकन किया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए।
एसएसपी ने कांवड़ मार्ग के संवेदनशील स्थानों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों और तिराहों, ढाबों, पेट्रोल पंपों तथा बाजार क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इसके साथ ही भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था तथा आपात स्थिति में त्वरित रिस्पांस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कांवड़ मार्ग पर लगातार पैदल एवं मोबाइल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया है।
पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि महाशिवरात्रि पर्व के दौरान जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!