महाशिवरात्रि के मद्देनज़र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ICCC कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
सीसीटीवी निगरानी, भीड़ प्रबंधन व यातायात व्यवस्था पर दिए आवश्यक निर्देश


शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर, । आगामी महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह ने शुक्रवार को आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) कंट्रोल रूम का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद के प्रमुख शिव मंदिरों, कांवड़ मार्ग, भीड़-भाड़ वाले बाजारों, संवेदनशील एवं हॉटस्पॉट क्षेत्रों तथा यातायात प्रभावित स्थानों की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने लाइव मॉनिटरिंग सिस्टम, कैमरा नेटवर्क, कम्युनिकेशन व्यवस्था, अलर्ट सिस्टम तथा कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों की ड्यूटी व्यवस्था को विस्तार से परखा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि महाशिवरात्रि के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क निगरानी तथा आपात स्थिति में त्वरित रिस्पांस सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की सूचना का तत्काल संप्रेषण कर समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कंट्रोल रूम में 24×7 सतत निगरानी रखी जाए तथा सभी तकनीकी संसाधन पूर्ण रूप से सक्रिय रहें, ताकि जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न











