सोशल मीडिया पर सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार


शहरी चौपाल ब्यूरो
देवबंद (सहारनपुर), । थाना देवबंद पुलिस ने सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधि के खिलाफ आपत्तिजनक एवं अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से समाज में वैमनस्य फैलाने और नगीना से सांसद चन्द्रशेखर आजाद की छवि धूमिल करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार 12 फरवरी 2026 को नरेंद्र पुत्र यशपाल सिंह निवासी ग्राम असदपुर करंजाली, थाना देवबंद ने लिखित तहरीर देकर शिकायत की थी कि नितिन उर्फ बोबी पुत्र विनोद निवासी ग्राम भायला खुर्द, थाना देवबंद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपत्तिजनक, अशोभनीय एवं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए सांसद के विरुद्ध टिप्पणी की है।
इस संबंध में थाना देवबंद पर मुकदमा संख्या 102/2026 धारा 196(1)(क)/299 बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अमरपाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपी को उसके गांव भायला खुर्द से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी थाना देवबंद पर मुकदमा संख्या 0890/2020 धारा 201/302/377/511 भादवि एवं 18, 5j(i) पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, कांस्टेबल 2309 प्रेमचंद एवं पीआरडी राजेंद्र सिंह शामिल रहे।टॉप 10 seo teg BHEJE english comma separated बिना गैप में











