नानौता में संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख वेदपाल जी का भव्य स्वागत, व्यापारियों को संगठन के लिए किया प्रेरित


शहरी चौपाल ब्यूरो
नानौता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं प्रांत संपर्क प्रमुख वेदपाल जी भाई साहब का नानौता आगमन पर व्यापारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उद्योग व्यापार मंडल के जिला संयोजक राजीव नामदेव के प्रतिष्ठान पर उन्हें शाल व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
वेदपाल जी भाई साहब गांव टिकरोल में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे थे। इस अवसर पर उन्होंने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति निहित है और हिंदू समाज की एकता एवं सशक्तिकरण के लिए व्यापारी वर्ग को अग्रणी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने समाज को संगठित करने तथा राष्ट्रहित में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उद्योग व्यापार मंडल के जिला संयोजक राजीव नामदेव, जिला उपाध्यक्ष सरदार अरविंदर सिंह काका, नगर अध्यक्ष दर्शन लाल, महामंत्री शिवकुमार राणा, संरक्षक राजेंद्र गर्ग, रमेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिनेश अरोड़ा, जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, कालू जैन, सुदेश जैन, संजय अग्रवाल, भगतराम, वरिष्ठ भाजपा नेता खेमचंद कश्यप, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अश्वनी बालियान, कुलवंत राणा, प्रधान ब्रजेश कश्यप, कर्मवीर चौहान, यशपाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित











