सहारनपुर

अपर मंडलायुक्त ने किया साढ़ौली कदीम विकासखंड का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं देख सराहा स्टाफ

शहरी चौपाल ब्यूरो 

बेहट। शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विकासखंड साढ़ौली कदीम का औचक निरीक्षण करने पहुंचे अपर मंडलायुक्त रमेश यादव ने कार्यालय की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को देखकर खंड विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार चौधरी एवं समस्त स्टाफ की भूरी-भूरी प्रशंसा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों, कर्मचारियों की सर्विस बुक, जीपीएफ विवरण, शिकायत पंजिका तथा क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की पत्रावलियों का अवलोकन किया, जो संतोषजनक पाई गईं।

इसके बाद अपर मंडलायुक्त ग्राम पंचायत हरिपुर पहुंचे, जहां शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में अधिकारियों की उपस्थिति और कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पंचायत राज, समाज कल्याण, कृषि एवं आईएसबी विभाग के कार्यों का भी निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार, प्रदीप पुंडीर, अश्वनी कुमार, ललित कुमार, अश्विनी कुमार शर्मा, राजीव शर्मा व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान पंचायत सहायकों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर अपर मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मानदेय का समयबद्ध भुगतान, मानदेय वृद्धि, कार्यक्षेत्र सीमित करने, तकनीकी समस्याओं के समाधान, नियमित प्रशिक्षण, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, यात्रा भत्ता एवं सेवा सुरक्षा संबंधी नीति बनाने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में रोहित कुमार, मुशर्रफ मलिक, जीशान अहमद, आरती, स्वाति कर्णवाल, प्रियंका, शीतल, निधि राणा सहित अन्य पंचायत सहायक शामिल रहे।

WebAdmin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!